zam zam chudi center

zam zam chudi center sab tarah ki chudi milti h wholesale rate m jisko bhi chahiye bo hume contact karein 8868850439 ya humari shop meena bazar Gali no 9 m aaye

08/06/2026
31/05/2026

Maal aa gaya fancy m jisko bhi chahiye wholesale rate m bo humse sampark karein 8868850439

29/05/2026

नीट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) में पेपर लीक को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी तैयारी की है। 21 जून को होने वाले री-टेस्ट के लिए क्वेश्चन पेपर पहुंचाने में भारतीय वायुसेना के विमानों का इस्तेमाल करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा। यह सरकार की एक व्यापक सुरक्षा रणनीति का हिस्सा है, जिसमें गृह मंत्रालय, केंद्रीय एजेंसियां और राज्य पुलिस नेटवर्क शामिल हैं। खास बात ये है कि नीट यूजी पेपर लीक को लेकर घमासान के बाद अब रीटेस्ट को लेकर पीएम मोदी खुद निगरानी करेंगे। केंद्र सरकार ने नीट री-एग्जाम को लेकर कई अहम फैसले लिए हैं।

नीट पेपर रीटेस्ट को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, PMO के वरिष्ठ अधिकारी, NTA के DG अभिषेक सिंह और कई मंत्रालयों के शीर्ष नौकरशाह शामिल हुए। शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सरकार IAF को केवल परिवहन व्यवस्था (लॉजिस्टिक्स) के लिए तैनात करने पर विचार कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि समय की कमी है और सरकार इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।

29/05/2026

कोटा के ऐतिहासिक जगदीश मंदिर में करीब 300 साल पुरानी अनोखी परंपरा आज भी निभाई जाती है. हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान जगदीश, बलभद्र और सुभद्रा को 14 दिनों का “बीमारी अवकाश” दिया जाता है. मान्यता है कि गर्मी के मौसम में ठंडे जल से स्नान और आमरस का भोग लगाने के बाद भगवान अस्वस्थ हो जाते हैं. इस बार भी 51 जलकलशों और पंचामृत से विशेष अभिषेक किया गया, महाआरती के बाद करीब 200 किलो आमरस का भोग लगाया गया और रात 9 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए गए.

29/05/2026

भारत की कॉकरोच जनता पार्टी की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के बाद पाकिस्तान में भी कॉकरोच अवामी पार्टी और कॉकरोच अवामी लीग जैसे कई पेज सामने आए हैं. ये ग्रुप खुद को बेरोजगार और सिस्टम से परेशान युवाओं की आवाज बता रहे हैं.
भारत में यह ट्रेंड उस बयान के बाद शुरू हुआ था, जिसमें एक्टिविस्ट युवाओं को 'कॉकरोच' कहा गया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर CJP तेजी से वायरल हो गई. अब पाकिस्तान में भी इसी तरह के मीम पेज और व्यंग्यात्मक राजनीतिक अकाउंट बन रहे हैं, जो युवाओं की नाराजगी, बेरोजगारी और राजनीतिक सिस्टम पर तंज कस रहे हैं.

[Cockroach Janta Party, Cockroach Awami Party, Pakistan politics, India Pakistan trend, political satire, viral political meme, Gen Z politics, बेरोजगारी, youth frustration, social media movement, viral Instagram page, Pakistani satire page]

Address

Meena Bazar Gali No 9
Baheri
243201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when zam zam chudi center posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share