30/08/2026
“अम्मी जा रहा हूं मैं... मेरी गुड़िया का ख्याल रखना”
सोशल मीडिया पर तेजी से बहुत ही मार्मिक वीडियो वायरल हो रहा है , हरियाणा नूंह का एक ट्रक ड्राइवर सड़क हादसे के बाद ट्रेलर के केबिन में बुरी तरह फंस गया , इस दौरान उसने अपनी मां को पुकारते हुए कहा—
"अम्मी मेरा सफर अब खत्म हो रहा है। मेरी उस नन्हीं सी गुड़िया का ख्याल रखना जिसे मैं देख भी नहीं पाया, युवक की यह बात सुनकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं।
मृतक की पहचान नूंह के खानपुर घाटी निवासी शाहुरुख खान के रूप में हुई है , वह ट्रक चालक था और विशाखापट्टनम में हादसे का शिकार हो गया ।