Mala Rajya Laxmi Shah

Mala Rajya Laxmi Shah Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mala Rajya Laxmi Shah, Design & Fashion, Ravindra Puri Dehradun Uttarakhand India, Kuala Lumpur.

आइए, हम सभी एक पेड़ लगाकर प्रकृति के अमूल्य उपहार को संरक्षित रखने का संकल्प निभाए।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पे...
05/06/2025

आइए, हम सभी एक पेड़ लगाकर प्रकृति के अमूल्य उपहार को संरक्षित रखने का संकल्प निभाए।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत, आज मेरे संसदीय क्षेत्र के चकराता विधानसभा, जौनसार-बाबर जैसे दूरस्थ क्षेत्र में पौधे का रोपण किया।

ेड़_माँ_के_नाम

जौनसार-बाबर के पर्वतीय प्रगति मण्डल काण्डोई धार, खत अठगांव चन्दौऊ द्वारा प्रथम विशाल खेल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में...
05/06/2025

जौनसार-बाबर के पर्वतीय प्रगति मण्डल काण्डोई धार, खत अठगांव चन्दौऊ द्वारा प्रथम विशाल खेल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर बहुत ही शानदार आयोजन का आनंद लिया। जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों का जोश और खेल की भावना देखने को मिली।

इस प्रकार की पहल न केवल शारीरिक फ़िटनेस को प्रोत्साहित करती है, बल्कि यह नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम भी है।

खेलों से जुड़ी गतिविधियाँ युवाओं को सकारात्मक दिशा में अग्रसर करने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ, सक्रिय और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। आशा है जौनसार-बाबर के युवा इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से आगे भी हिस्सा लेंगे।

स्थानीय जनमानस द्वारा अत्यंत स्नेह और उत्साह के साथ किए गए आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं।

आपके इस अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार!🙏

लोकमाता' अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर देहरादून महानगर के अंबेडकर नगर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित हो...
31/05/2025

लोकमाता' अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर देहरादून महानगर के अंबेडकर नगर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर जनसंवाद किया।

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जी हम सभी के लिए प्रेरणा की प्रतीक हैं। उन्होंने संकटों का साहसपूर्वक सामना करते हुए शस्त्र एवं शास्त्र दोनों में दक्षता प्राप्त की। 30 वर्षों तक सुशासन चलाकर छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य की भावना को आगे बढ़ाया। उनके शासन का आधार आध्यात्मिकता और सेवा भाव था।

सेवा, सुशासन और न्याय के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्स्थापित करने तथा जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

सेवा, शुचिता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण टिहरी गढ़वाल रियासत के महाराजा और आठ बार के लोकसभा सांसद स्वर्गीय महाराजा मा...
26/05/2025

सेवा, शुचिता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण टिहरी गढ़वाल रियासत के महाराजा और आठ बार के लोकसभा सांसद स्वर्गीय महाराजा मानवेंद्र शाह जी ने राजनीति को सत्ता के बजाय लोकसेवा का सशक्त माध्यम बनाया। महिलाओं को राजनीति में प्रेरित करने और उत्तर प्रदेश व देवभूमि उत्तराखंड राज्य में भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महाराजा साहब जी का योगदान अतुलनीय है। उनका आदर्श जीवन महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सदैव प्रेरणीय रहेगा।

महाराजा साहब जी ने अपना पूरा जीवन लोक कल्याण और राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर गरीबों और वंचितों के जीवन को सशक्त बनाने का प्रयास किया। वे सदैव मेरे प्रेरणा स्त्रोत रहेगें।

महाराजा मानवेंद्र शाह जी की जन्म जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।

नई दिल्ली में आयोजित "आवास और शहरी विकास" मामलों संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक में किफायती आवास,...
22/05/2025

नई दिल्ली में आयोजित "आवास और शहरी विकास" मामलों संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में भाग लिया।

बैठक में किफायती आवास, आधुनिक शहरी परिवहन प्रणाली, विद्युत क्षेत्र में सुधार और सार्वजनिक स्थलों के पुनर्विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकरात्मक चर्चा कर लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान और जनहित से जुड़ी प्राथमिक परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिए समन्वय और साझेदारी के साथ कार्य करने पर सहमति व्यक्त की गई।

हम सभी प्रतिबद्ध हैं कि हर नीति जमीनी स्तर पर प्रभावी हो, जिससे शहरी भारत के सपने को साकार किया जा सके।

महान ऋषियों, मुनियों एवं तपस्वियों की तपोभूमि देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर Bharatiya Janata Party (BJP)   के माननीय ...
18/05/2025

महान ऋषियों, मुनियों एवं तपस्वियों की तपोभूमि देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर Bharatiya Janata Party (BJP) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!

-Shri J.P.Nadda ji

अपने संसदीय क्षेत्र के जनपद उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ पहुंचने पर उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष श्री नागेंद्र चौहान जी, उत्तराखं...
14/05/2025

अपने संसदीय क्षेत्र के जनपद उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ पहुंचने पर उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष श्री नागेंद्र चौहान जी, उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री श्री जगत सिंह चौहान जी, श्री राम सुंदर नौटियाल जी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती स्वराज विद्वान जी, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनों द्वारा फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।

इस प्रेम एवं स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।

विगत दिनों भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री Manveer Chauhan मनवीर चौहान   जी की धर्मपत्नी श्रीमती उमा चौहान जी का आकस...
11/05/2025

विगत दिनों भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री Manveer Chauhan मनवीर चौहान जी की धर्मपत्नी श्रीमती उमा चौहान जी का आकस्मिक निधन हो जाने पर उनके देहरादून स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट की!

श्री बद्री विशाल जी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

ॐ शांति!

देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून में संसदीय राजभाषा समिति गृह मंत्रालय भारत सरकार की प्रथम उप समिति की निरीक्षण/दौरा बैठक स...
09/05/2025

देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून में संसदीय राजभाषा समिति गृह मंत्रालय भारत सरकार की प्रथम उप समिति की निरीक्षण/दौरा बैठक से पूर्व कमांडेंट 15वी वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, उत्तराखंड, मुख्यालय द्रुत कार्य बल, देहरादून, उप समावेष्टा, महानिरीक्षक उत्तरी फ्रंटियर आइटीबीपी देहरादून, वैमामानिक गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय, देहरादून, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री अकादमी, छावनी बोर्ड कार्यालय, मसूरी, रक्षा संपदा कार्यालय, छावनी बोर्ड कार्यालय देहरादून, कैंटीन भंडार विभाग उत्तराखंड, कार्यालय अधीक्षक पुरातत्व रसायन विज्ञान शाखा एवं राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान राजपुर रोड, देहरादून द्वारा अपने-अपने विभागों की लगाई गई प्रदर्शनी का राजभाषा विभाग की प्रथम उप समिति के सदस्यों के साथ अवलोकन किया।

देवभूमि उत्तराखंड, देहरादून में माननीय संसदीय राजभाषा समिति की पहली उप-समिति की निरीक्षण बैठक में सहभागिता की।अपने निरीक...
08/05/2025

देवभूमि उत्तराखंड, देहरादून में माननीय संसदीय राजभाषा समिति की पहली उप-समिति की निरीक्षण बैठक में सहभागिता की।

अपने निरीक्षण के दौरान सरकारी उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन की समीक्षा की तथा बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

Address

Ravindra Puri Dehradun Uttarakhand India
Kuala Lumpur
248001

Telephone

+8419002284

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mala Rajya Laxmi Shah posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mala Rajya Laxmi Shah:

Share