अहसास

अहसास खुदी को कर बुलंद इतना, कि हर तकदीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछे , बता तेरी रज़ा क्या है ✨

क्या कहूं इस बदलते दौर परपरिंदे घर छोड़ रहे हैं अबउम्र के नाज़ुक मोड़ पर ...पढ़ने के लिए जीवन में कुछ करने के लिए निकल प...
17/04/2025

क्या कहूं इस बदलते दौर पर
परिंदे घर छोड़ रहे हैं अब
उम्र के नाज़ुक मोड़ पर ...

पढ़ने के लिए
जीवन में कुछ करने के लिए
निकल पड़ते हैं अपनी दौड़ पर...

जी कटता है
मन विचलित हो जाता है
जाते हैं जब वो,घोंसला छोड़ कर...

खैर,समय का यही तकाज़ा है
आशीष यही,सफल होवे वो
संघर्ष की हर बाधा तोड़कर...🍂
..........खुशबू केजरीवाल 🌿

बूढ़ा होते जाना भीकितना अज़ीब सा है न,ज्यों हो कोई मीठा धीमा जहर.... हर अंग-प्रत्यंग हो जाते शिथिलधुंधली परछाईं सा आता अब...
12/04/2025

बूढ़ा होते जाना भी
कितना अज़ीब सा है न,
ज्यों हो कोई मीठा धीमा जहर....
हर अंग-प्रत्यंग हो जाते शिथिल
धुंधली परछाईं सा
आता अब नज़र.....
अनगिनत चाहें बाकी ही रह जातीं
समय सब जाता
हाथों से फिसल.....
बहुत खो-पाकर
कब पता नहीं, किस मोड़ पर
जग छोड़ ,जाना पड़े निकल.......
पर एक बात है
जरूर बतानी
होता है बूढ़ा सिर्फ ये तन
प्यार-दुलार , अपनेपन के लिए
अब भी तरसता है ये मन ......
ये आँखें चाहती
देखे सदा
अपनों का बसा संसार ,
अपनत्व की छांव में हो
इस देह का
अंतिम संस्कार.......🍂
-------------- खुशबू केजरीवाल 🌿

पता नहीं.....सुलझ रही हूंया उलझ रही हूं,बिखर रही हूं या निखर रही हूं    पता नहीं......सुकून में हूंया मन के भटकाव में,सं...
12/04/2025

पता नहीं.....
सुलझ रही हूं
या उलझ रही हूं,
बिखर रही हूं
या निखर रही हूं
पता नहीं......
सुकून में हूं
या मन के भटकाव में,
संग हूं तुम्हारे
या आंतरिक अलगाव में
पता नहीं.....
अब उम्मीदें बाकी भी हैं
या सब कुछ हो गया है स्वीकार,
कुछ सुमधुर सा घटित भी होगा
या जीवन हो जाएगा बस यूं ही पार
पता नहीं ---------🍂
------------ खुशबू केजरीवाल 🌿

11/04/2025

रात की गहन उदासी
पसरा चहुं और अंधकार,
लम्हों की खामोशियों में भी
क्यूं मन, तुम्हें रहा पुकार 🍂
--------- खुशबू केजरीवाल 🌿

11/04/2025

बन कर चाँद-सितारे
चमको नीलगगन में तुम,
छू लो हर नभ- शिखर को
महको जीवन के उपवन में तुम 🌸
----------खुशबू केजरीवाल 🌿

Address

Natraj Tower, Flat No/A1, First Floor, Gandhi Road
Dhanbad
826001

Telephone

+917903570984

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अहसास posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to अहसास:

Shortcuts

Share