18/04/2026
सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने जयपुर स्थित जवाहर कला केन्द्र में, ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’ का शुभारम्भ किया। यह मेला 26 अप्रैल तक आयोजित होगा, जिसमें लगभग 150 स्टॉल्स पर, देशभर की सहकारी संस्थाओं के गुणवत्तापूर्ण मसाले एवं विविध उत्पाद उपलब्ध हैं। सहकारिता मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन, सहकारी उत्पादों को सशक्त मंच प्रदान करते हैं और किसानों को, उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने बताया कि मेले की सफलता को देखते हुए, अब जिला स्तर पर भी सहकार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान