28/05/2026
भारतीय समाज इतना लिजलिजा हो चला है कि उसे सब जगह स्त्री में ही फॉल्ट नजर आ रहा है। कभी गर्भ में मार दी जाती थी अब विवाह के बाद मार दी जाती है।
स्त्रियों के प्रति पुरुष समाज और स्त्री समाज में इतना अधिक जहर भर गया है। अगर उसे कही स्त्री पुरुष साथ दिखे तो निश्चित ही वह स्त्री चरित्रहीन होगी या एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर करने वाली ही स्त्री होगी ये तो सोच हो गई है। जबकि वो दोनों पति पत्नी भी तो हो सकते है। क्या एक पति पत्नी सार्वजनिक जगह पर साथ में खड़ा भी नहीं रह सकता।
हमेशा उस स्त्री का चरित्र हनन करने का अधिकार इस लिजलिजे समाज को किसने दिया है।
इस वायरल फोटो में जो कपल है वो पति पत्नी ही है और वो भी बांग्लादेश के ।
ये फैक्ट चेक जुबेर ने किया है। जबकि दीपिका नाम की इस कुंठित महिला ने समस्त भारतीय स्त्री का चरित्र हनन कर दिया।