27/05/2024
जिस BCCI ने श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था, उसी BCCI के अध्यक्ष और सचिव ने श्रेयस को जीत के बाद IPL ट्रॉफी सौंपी। इसी श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2020 के फाइनल में पहुंचाया था। परंतु एक बार चोटिल होने के बाद मैनेजमेंट ने ऋषभ पंत को कप्तान बना दिया। श्रेयस को वापसी के बाद भी दोबारा कप्तानी नहीं दी गई। निराश होकर श्रेयस अय्यर ने टीम छोड़ दी। KKR के लिए साल 2022 में सीजन अच्छा नहीं रहा। साल 2023 में वह चोट के कारण नहीं खेल सके। साल 2024 की शुरुआत श्रेयस अय्यर के लिए खराब रही। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टेस्ट टीम से ड्रॉप किया गया।
टेस्ट सीरीज के दौरान भरतीय टीम से बाहर होने से पहले रिपोर्ट्स थीं कि उन्हें पीठ में दिक्कत महसूस हो रही है। इसके बाद वह रणजी ट्रॉफी के लिए एक मैच में मुंबई के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसके बजाय कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप में चल गए थे। इसके बाद अय्यर पर बीसीसीआई ने कार्रवाई की। उन्हें और इशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया। श्रेयस अय्यर ने वनडे वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। नंबर-4 पर उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 11 मैच की 11 पारी में 66.25 की औसत और 113.24 की इकॉनमी से 530 रन बनाए। इसके बाद भी वह टी-20 वर्ल्ड कप के लिए दावदारों में नहीं थे।
यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों के पनपने और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी की मौजूदगी में टी-20 वर्ल्ड कप टीम में उनकी टीम में जगह नहीं बनी। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने पैट कमिंस जैसे कप्तान के खिलाफ अपनी टीम को चैंपियन बनाकर जवाब दिया। उन्होंने पिछली दो ICC टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाया। भारत के खिलाफ ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप 2023 अपने नाम किया। कमिंस ने सनराइजर्स के लिए शानदार कप्तानी की, उसे फाइनल तक पहुंचाया। परंतु श्रेयस अय्यर के सामने उनकी एक न चली। श्रेयस अय्यर को ऐतिहासिक जीत की बधाई दीजिए।