20/11/2023
सेंन्टर ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी में एक वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति माननीय प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। माननीय कुलपति ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं द्वारा निर्मित डिजाइनर वस्त्र, ज्वेलरी, एसेसरीज, लाइफ़स्टाइल प्रोडक्ट्स, होम डेकोर प्रोडक्ट्स आदि का अवलोकन किया और इसके माध्यम से छात्राओं तथा अध्यापिकाओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति की सराहना की। इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्रोफेशनल स्टडीज के निदेशक प्रोफेसर आशीष खरे ने कुलपति महोदया का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान करके किया एवं केंद्र की कोऑर्डिनेटर डॉ मोनीशा सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह देकर कुलपति महोदया का स्वागत किया गया। माननीय कुलपति महोदय ने अपने वक्तव्य में महिला सशक्तिकरण में खादी के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्होंने यह भी कहा की कठिन परिश्रम का कोई भी विकल्प नहीं है।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री मिताली द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन कोऑर्डिनेटर डॉ मोनीशा सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्टर, प्रोक्टर, पी आर ओ, डीएसडब्ल्यू ,डायरेक्टर आईपीएस और विश्वविद्यालय के अनेक गणमान्य शिक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।