Rajiv rajen collection gajpur

Rajiv rajen collection gajpur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rajiv rajen collection gajpur, Bansgaon.

13/02/2026
Rajivrajen collection gajpur bud ki bajar
19/10/2025

Rajivrajen collection gajpur bud ki bajar

19/10/2025

Rajivrajen collection gajpur bud ki bajar

मैं राजीव राजेंन चौबे अपना घोषणा पत्र जारी करता हूं इसमें जो भी 15 बिंदू है उन सब को मैं कर के दिखाऊंगा मेरे द्वारा जो भ...
24/06/2025

मैं राजीव राजेंन चौबे अपना घोषणा पत्र जारी करता हूं इसमें जो भी 15 बिंदू है उन सब को मैं कर के दिखाऊंगा मेरे द्वारा जो भी घोषणा किया गया है ऐसा नहीं है इसमें से कोई काम पूरा ना किया जा सके
सबसे बड़ी समस्या राशन की है हर मोहल्ले में शिकायत मिल रहा है कि मुझे राशन नहीं मिल रहा है मेरा नाम नहीं जुड़ रहा है वह मैं दूर करने के लिए तत्पर रहूंगा
2। ऐसी लाइब्रेरी बनाऊंगा जिसमें अनुकूल माहौल में बच्चे पढ़ सके
3 नालिया जो भी बनेगी वह अच्छी बनेगी साफ कराया जाएगा लोगों को जागरुक भी करूंगा कि वह अपने घर के आसपास की साफ सफाई जरूर करें
जरूरत देखकर घर चिन्हित कर चाहे वह किसी भी जाति धर्म का हो अगर शौचालय नहीं है तो शौचालय दिलाया जाएगा उनके घर पर नबदान सोक्ता नहीं है उनके घर की नली का व्यवस्था कराया जाएगा जो आवास के पात्र हैं ग्राम सभा में प्रस्ताव बना कर प्रस्तावित कर चिन्हित कर उनके नाम को आगे बढ़ाया जाएगा और यह सारी चीज सार्वजनिक की जाएगी ताकि कोई यह ना कहे कि मैं पत्र था और मेरा नाम नहीं है इस सूची में
किसी का प्लांट देखकर रोड नहीं बनेगा जहां जरूरी है चाहे वह कोई मोहल्ला हो किसी जाति धर्म का हो वहांरोड बनेगा संबंधित बीडीसी संबंधित ग्राम पंचायत सदस्य की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने वार्ड और अपने क्षेत्र में समन्वय बनाकर काम करेंगे जो नहीं किया जाता है
मैं चुनाव देखकर खेल का आयोजन नहीं कराऊंगा हर साल एक खेल होगा जो ब्लॉक स्तर का होगा जो गांव के सहयोग से मिलकर खेल को भव्यता दी जाएगी हमारे भाई-बहन जिले मे / प्रदेशमें/ देश में नाम रोशन करेंगे एक खेल गांव की बेटियों के लिए सुरक्षित किया जाएगा ताकि उनका भी प्रतिभा निकर के बाहर आए
गांव में समितियां का गठन पिछले कई साल से नहीं हुआ है
ताकि तानाशाही से शासन चला सके मैं उसे प्रथा को तोडूंगा गांव में पिछले कई सालों से बीडीसी या क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मीटिंग नहीं हुई हर महीने मीटिंग का आयोजन किया जाएगा मीटिंग में निश्चित होगा कि कौन से वार्ड में कहां रास्ते जरूरी है कहां नाली जरूरी है किसके घर पर आवास जरूरी है किसके घर पर शौचालय जरूरी है कौन कोटेदार राशन ठीक दे रहा है कौन कोटेदार राशन ठीक नहीं दे रहा है क्या हर महीने राशन मिल रहा है या नहीं मिल रहा है
गांव में जो भी सामाजिक और पारिवारिक मामले होंगे चाहे वह घर का मामला हो किसी गांव से नाली/रोड का मामला हो उसको सुलझाया जाएगा गांव में निगरानी के लिए एक विकास समिति का गठन होगा जो अब तक के रिकॉर्ड में कभी नहीं हुआ है विकास समिति निगरानी करेगी की हर वार्ड में काम हो रहा है मोहल्ला देखकर तो काम नहीं हो रहा है व्यक्ति देखकर तो काम नहीं हो रहा है जिसमें एक शिक्षक एक डॉक्टर एक वकील एक समाजसेवी एक व्यापारी एक किसान एक जागरूक महिला एक अल्पसंख्यक वर्ग से तथा एकदलित व्यक्ति से भी शामिल किया जाएगा ताकि कोई यह न कर सके कि हमारे समाज से या हमारी बिरादरी से किसी को लिया नहीं गया है
सबसे मुख्य बात अब किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रमाणित करने के लिए किसी के दरवाजे पर चार बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी जब प्रधान आपके दरवाजे पर वोट मांगने आ सकता है तो आपके दरवाजे पर प्रमाणित करने भी आ सकता है इसलिए अब आपके दरवाजे पर आकर प्रमाणित किया जाएगा ताकि वह देख सके कि आपके घर शौचालय है या नहीं है राशन है या नहीं है और साथ ही साथ तानाशाही काम हो सके
अब ना होगा किसी बिरादरी
किसी जाति और किसी धर्म की बात /
केवल और केवल होगा अपने गजपुर के विकास की बात //
आपका अपना सेवक राजीव राजेन

11/05/2025

यह रास्ते अपने गांव गजपुर के ही रास्ते हैं और यह सबसे ज्यादा चलने वाले रास्ते हैं इन रास्तों से छोटे-छोटे बच्चे पैदल और साइकिल से स्कूल आते जाते हैं ट्रैक्टर ट्रॉली जाती है तथा बहुत से लोग इस रास्ते से होकर बाजार के लिए भी जाते हैं पिछले 1 साल से यह रास्ता तोड़कर पाइप डाल दिया गया है लेकिन पाइप पढ़ने के बाद भी ठेकेदार के मनमानी के कारण अभी तक यह रास्ता बना नहीं
मलाई खाने वाले मलाई खा लिए
परेशान आम जनता हो रही है
कई बार यह देखा गया है कि छोटे बच्चे बच्चियां साइकिल लेकर गिर गए हैं दो दिन पहले ही मोटरसाइकिल से एक लड़का गिरा हैं काफी चोट लगा है उसको रात मे तो इस रास्ते से जाना काफी खतरनाक हो जाता हैं जिम्मेदार लोगो से विनम्र निवेदन है जल्द से जल्द इसकी मरम्मत कराए
नहीं तो मुख्यमंत्री पोर्टल पर और उच्चाधिकारियों के पास जाने के लिए तैयार है लोग

धन्यवाद विधायक जी धन्यवाद ब्लॉक प्रमुख जी  धन्यवाद आदर्श सिंह जी धन्यवाद VDO साहब ADO साहब तथा सचिव जी हमारे गांव के लोन...
22/04/2025

धन्यवाद विधायक जी धन्यवाद ब्लॉक प्रमुख जी धन्यवाद आदर्श सिंह जी धन्यवाद VDO साहब ADO साहब तथा सचिव जी हमारे गांव के लोनिया टोला मोहल्ले में लगभग 25सालो से नाली की समस्या से वहां के लोग जूझ रहे थे वहां नाली बनवाने की मांग कई प्रतिनिधियों से भी की गई थी लेकिन केवल और केवल निराशा हाथ लगी थी उक्त नाली के संबंध में मेरे द्वारा प्रस्ताव बना कर दिया गया था प्रस्ताव में उसे मोहल्ले के लगभग 70 से 80 लोगों का हस्ताक्षर भी कराया गया ताकि उक्त रास्ते पर नानी बनने में किसी प्रकार का कोई दिक्कत ना हो आपलोगो द्वारा या साबित किया गया कि अगर कोई व्यक्ति सच्चे मन से किसी काम को करने के लिए चाहे वह जरूर पूरा होता है आप सभी लोगों का एक बार फिर से धन्यवाद तथा लोनिया टोला मोहल्ले के सभी लोगों को हार्दिक बधाई
आपका अपना सेवक राजीव राजेन चौबे

पोस्टर फड़वा देने से  गांव की सच्चाई दवा नहीं सकते हैं आपको खुली आंखों से दिखाई नहीं दे रहा है अगर आप नहीं देख पा रहे है...
08/04/2025

पोस्टर फड़वा देने से गांव की सच्चाई दवा नहीं सकते हैं आपको खुली आंखों से दिखाई नहीं दे रहा है अगर आप नहीं देख पा रहे हैं वह आपकी कमी है मेरी नहीं
मैं तो केवल आइना दिखा रहा हूं आईना लोगों को की पैसे पर बिकने के बाद ऐसी ही स्थिति होती है
मैंने किसी का चाय तक नहीं पिया है और ना ही मुझे किसी से डरने की जरूरत है यह टूटे हुए स्लैब यह गंदी नालियां यह उजड़ा हुआ कुआं यह सूखे हुए नल
इस बात के गवाह है गजपुर में सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ₹700000 का शौचालय बना लेकिन ताला लगा हुआ है पता नहीं क्या नियति है यह तो भगवान ही जाने
यह तस्वीरे भी अपने ही ग्राम सभा की है जहां यह टूटा हुआ कुआं पिछले 5 साल में तो बना नहीं अब शायद चुनाव आ गया है बन जाए जिसके लिए लाखो लिए जा चुके है यह वही हैंडपंप है वह भी अपने गजपुर के सार्वजनिक जगह की है इसके पानी की गुणवत्ता सबसे खराब है
नाली के नाम पर कई लाख लिया जा चुका है
आधी अधूरी नाली साफ होती है बाकी आम जनता वोट देने के बाद खुद फावड़ा लेकर अपने घर के सामने की नली खुद साफ करते है जाति और वोट देखकर तो रोड बनता है जहां जरूरी है वहा नहीं बनेगा ग्राम सभा गजपुर कस्बा है यहां कई गांव के लोग आते हैं मार्केट करने लेकिन नालियों का पानी जरूर ऊपर से बहेगा समय से साफ होगा नहीं
टूटे हुए ढक्कन ऐसे ही पड़े रहते हैं समय से बदला जाएगा नहीं

वोट देखकर कुर्सी लगवाने वालो और उनके चमचों से भी एक सवाल है क्या किसी बीडीसी के घर पर कुर्सी लगी क्या नहीं लगी कही पर भी...
11/03/2025

वोट देखकर कुर्सी लगवाने वालो और उनके चमचों से भी एक सवाल है क्या किसी बीडीसी के घर पर कुर्सी लगी क्या नहीं लगी
कही पर भी पूराने बीडीसी या बीसीसी प्रत्याशी के यहां लगी क्या नहीं लगी
किसी पूर्व प्रधान या किसी प्रत्याशी के यहां लगी क्या नहीं लगी
केवल 2 लोगो घर छोड़कर किसी ग्राम पंचायत सदस्य के यहां कुर्सी लगी क्या नहीं लगी
अब चुनाव आ रहा है सायद लग जाए
2 * कोरोना काल में राशन बांटने के बाद प्रधानी चुनाव होने के बाद ग्राम सभा गजपुर की सारी गरीबी दूर हो गई क्या कोई गरीब बचा ही नहीं तभी तो उसके बाद कभी राशन नहीं बाटा गया राशन बाटना तो दूर नया कार्ड तक नहीं बना किसी गरीब का
जब राशन कार्ड नहीं बनेगा तो गरीबी बची ही नहीं गरीबी भी दूर हो गई
इसको तानाशाही कहते है
कोरोना काल से बडका बडका भाषण चल रहा है आगे नहीं चल पाएगा
मैं यह नहीं चलने दूंगा
मैं यह नहीं चलने दूंगा
मैं गजपुर नही बिकने दूंगा
मैं गजपुर नही मिटने दूंगा
आपका अपना साथी
राजीव राजेन चौबे 🙏🏻

16/02/2025

Address

Bansgaon
273413

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajiv rajen collection gajpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share