05/03/2023
नील गगन वस्त्रालय के इस फेसबुक पेज के एडमिन दानिश खान (राज बाबू) की असामयिक और बेहद तकलीफदेह मृत्यु से समस्त नील गगन वस्त्रालय परिवार दुख की घड़ी से गुजर रहा है I
आप सभी पेज फॉलोवर्स और नील गगन वस्त्रालय परिवार के सम्मानित कस्टमर्स से अपील है कि आप सभी दुख की इस घड़ी में नील गगन वस्त्रालय परिवार के साथ खड़े रहें और परिवार वालों को हिम्मत दें I
ये पेज दानिश खान (राज बाबू) की देखरेख में ऑपरेट होता था I
चूंकि अब दानिश खान (राज बाबू) हम सबके बीच नही हैं तो अब ये पेज संभवतः ऑपरेट नही होगा I
इतने दिनों तक आप सभी के सहयोग के लिये धन्यवाद I