14/07/2020
मंगलवार के दिन जरूर पढ़े हनुमान चालीसा, नहीं आएंगी जीवन में कभी भी ये परेशानियां
संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमीरे हनुमत बलबीरा. जी हां हनुमान जी के पास हर संकट का निवारण है. वो अगर किसी को पर अपनी कृपा कर दे तो उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है. कलयुग में बजरंग बली ही सबसे ज्यादा जाग्रत और साक्षात हैं. इनके भक्तों को कभी भी कोई भय नहीं होता है. वह हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं. इसलिए मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने और हनुमान चालीसा पढ़ने से व्यक्ति खुद को इन 5 तरह की बाधाओं से बाच सकता है.
भूत-पिशाच
भूत पिशाच निकट नहिं आवै, महावीर जब नाम सुनावै. जहां महावीर हनुमान जी का नाम सुनाया जाता है, वहां भूत, पिशाच पास भी नहीं फटक सकते. जिसे किसी अनजान शक्ति या भूत पिशाच से डर लगता है वह हनुमान जी का नाम जपने से भयमुक्त हो जाते हैं. भूत-पिशाच जैसी ऊपरी बाधाओं से परेशान व्यक्ति को बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए और मंगलवार व शनिवार को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए.
शनि और ग्रह बाधा
जिसे लगता है कि उसको शनि या अन्य किसी ग्रह की बाधा है, साढ़े साती, अढ़ाय्या या राहु की महादशा चल रही है तो घबराने की जरूरत नहीं. कहते हैं कि जिन पर हनुमान जी की कृपा होती है, उसका शनि और यमराज भी बाल बांका नहीं कर पाते. मंगलवार को हनुमान जी की पूजा जरूर करें. इसके अलावा सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें.
रोग और दुख
नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा- वीर हनुमानजी, आपका निरंतर जप करने से सब रोग चले जाते हैं और सब पीड़ा मिट जाती है. यदि आपको शरीर में पीड़ा है या आप किसी रोग से ग्रस्त हैं तो आप हनुमान बाहुक का पाठ करें. हनुमान बाहुक गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित स्त्रोत है. जनश्रुति के अनुसार एकबार जब कलियुग के प्रकोप से उनकी भुजा में अत्यंत पीड़ा हुई तो उसके निवारण के लिए तुलसीदास जी ने इस स्त्रोत की रचना की.
कोर्ट के मामले और जेल बंधन से मुक्ति
कहते हैं कि जो व्यक्ति हर रोज सुबह और शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करता है उसे कोई भी व्यक्ति बंधक नहीं बना सकता है. उस पर कारागार का संकट कभी नहीं आता. वह मानसिक रूप से भी बंधन से मुक्त हो जाता है.
घटना-दुर्घटना से बचना
घटना-दुर्घटना को राहु-केतु और शनि अंजाम देते हैं जैसे अचानक आग लग जाना, आपकी गाड़ी का एक्सिडेंट हो जाना या किसी मुसीबत का अचानक आ जाना. कहते हैं कि हनुमान जी सभी तरह की घटना और दुर्घटना से बचा लेते हैं. इसके लिए हर रोज हनुमान जी की पूजा जरूर करें. सुंदरकांड और बजरंग बाण भी पढ़ें.