19/07/2026
देश भर में बारिश की वजह जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी राज्यों तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी राज्यों पर मानसून की तेज रफ्तार का बुरा असर देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक में बारिश की वजह से लैंडस्लाइड और कई जगहों पर सैलाब के मामले सामने आ रहे हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में आज भी रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं अमरनाथ और वैष्णो देवी की यात्राएं भी रोक दी गई हैं। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने यूपी और दिल्ली-एनसीआर में भी आज बारिश की चेतावनी है😱