20/09/2026
बात सिर्फ हल्दी के दूध की नहीं है… बात हमारे खोखलेपन की है।
घर में मिलने वाला हल्दी का दूध पीने में हमें नखरे होते हैं।
बुजुर्ग कहते हैं—“हल्दी वाला दूध पिया करो।”
लेकिन हमें लगता है… ये तो आउट ऑफ फैशन है।
फैशन क्या है?
वही हल्दी वाला दूध जब Starbucks के कप में “Turmeric Milk” बनकर ₹500 का हो जाए, तो हम बड़े शौक से पीते हैं।
नाम बदल गया… कीमत बदल गई… और हमारी सोच भी बदल गई।
ठीक यही कहानी सिर्फ दूध की नहीं है।
हमारी टी-शर्ट्स की भी है।
हमें U.S. Polo Assn. की टी-शर्ट पहनने में गर्व महसूस होता है, जिस पर अमेरिका की पहचान और उसकी ब्रांडिंग दिखाई देती है।
लेकिन जब कोई पिछले 13 साल से लगातार यह कोशिश कर रहा हो कि भारत की भी एक ऐसी पहचान बने—एक ऐसी टी-शर्ट हो जिसे पहनकर कोई कह सके, “मैं भारत को represent करता हूँ”,
तो हम उसे सिर्फ इसलिए नज़रअंदाज़ कर देते हैं क्योंकि हमें लगता है—
“ये तो बिजनेस कर रहा है।”
हाँ, बिजनेस है।
लेकिन क्या हर बिजनेस सिर्फ पैसा कमाने के लिए होता है?
क्या एक भारतीय ब्रांड बनाना, भारत की पहचान को दुनिया तक ले जाना और लोगों को अपनी जड़ों पर गर्व महसूस कराना भी बिजनेस नहीं हो सकता?
सोचिए…
अगर हम अपने देश की पहचान पहनने में ही झिझकेंगे,
अपनी चीज़ों को तभी स्वीकार करेंगे जब कोई विदेशी नाम उसे प्रीमियम बनाकर हमारे सामने रखेगा,
तो फिर हम दुनिया के सामने भारत की ब्रांडिंग कैसे करेंगे?
देश सिर्फ नारों से आगे नहीं बढ़ता।
देश की पहचान रोज़मर्रा की ज़िंदगी में दिखाई भी देनी चाहिए।
कभी हल्दी का दूध बनकर…
कभी कपड़ों पर भारत बनकर…
और कभी हमारी सोच में।
बात एक टी-शर्ट की नहीं है।
बात यह तय करने की है कि हमें अपनी पहचान पर गर्व है… या सिर्फ दूसरों की पहचान का दिखावा करना आता है।
🇮🇳 भारत पहनिए। भारत को पहचान बनाइए।