Goverdhan parvat parikrama - Krishna's place

Goverdhan parvat parikrama - Krishna's place "साँवरिया सेठ पूजन सामग्री" Goverdhan Hill is a holy 'parvat' related to childhood memories of lord krishna .

19/08/2022
24/12/2021

जय श्री कृष्ण🙏

कृपया अवगत कराना है कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नव वर्ष के अवसर पर ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी के दर्शन करने के लिए वृन्दावन में लाखों की संख्या में श्रद्धालू आते हैं । श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए दिनाँक 24-12-2021 से दिनाँक 26-12-2021 तक वृन्दावन की यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से संचालित होगी ---

प्रतिबंधित मार्ग

1. छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेबल पार्किंग स्थल से आगे कोई वाहन नहीं जा सकेगा ।
2. मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ सैया से आगे सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे ।
3. पानी घाट तिराहे से परिक्रमा मार्ग / से वृन्दावन मार्ग पर पानी गाँव पुल से वृन्दावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे ।
4. पुलिस चौकी जैत के पास कट से एनएच-2 से तथा परिक्रमा मार्ग कट एनएच -2 से भारी वाहन/ हल्के वाहन सुनरख रोड / वृन्दावन की ओर कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा ।

पार्किंग व्यवस्था

दिनांक 24-12-2021 से 26-12-2021 तक युमना एक्सप्रेस-वे से कस्वा वृन्दावन की ओर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को निम्न पार्किंग स्थलों में पार्क कराये जायेंगे ।

1. पानी गांव पशु पैठ (बड़े वाहन बस, ट्रैक्टर इत्यादि)
2. राधा ढाबा (बड़े वाहन कार, जीप इत्यादि)
3. पानी घाट तिराहा पार्किंग ।
4. मंडी पार्किंग ।
5. पैरा ग्लाइडिंग पार्किंग ।
6. दारुक पार्किंग ।
7. TFC मैदान पार्किंग

दिनांक 24-12-2021 से 26-12-2021 तक मथुरा शहर की ओर से वृन्दावन को आने श्रद्धालुओं के सभी वाहन निम्नलिखित पार्किंग स्थलों पर पार्क होंगे

1. दारुक पार्किंग ।
2. TFC मैदान पार्किंग ।
3. चौहान पार्किंग ।
4. मंडी पार्किंग ।

* दिनांक 24-12-2021 से 26-12-2021 तक NH-19 छटीकरा से कस्वा वृन्दावन की ओर आने वाले श्रद्धालुओं के सभी वाहन निम्नलिखित पार्किंग स्थलों पर पार्क होगें*

1. माता वैष्णों देवी मंदिर के सामने पार्किंग (बड़े वाहन)
2. रॉयल भारती मोड़ पार्किंग (छोटे वाहन)
3. मल्टीलेबल पार्किंग ।
4. अन्नपूर्णा पार्किंग ।
5. हरेकृष्णा ऑर्चिड के सामने पार्किंग (ई-रिक्शा स्टेण्ड)
6. प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़ पार्किंग ।
7. जादोन पार्किंग ।

डायवर्जन

1. यमुना एक्सप्रेस-वे से वृंदावन होते हुए NH-19 को जाने वाले सभी भारी वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे से राया कट से उतरकर लक्ष्मी नगर से गोकुल बैराज से टाउनशिप होते हुए NH-19 को जाएंगे ।
2. इसी प्रकार NH-19 छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे को जाने वाले भारी वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज से लक्ष्मी नगर होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे को जाएंगे ।
3. यमुना एक्सप्रेस-वे की तरफ से और मथुरा शहर की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन मात्र सौ-सैय्या अस्पताल तक आ सकेंगे इससे आगे प्रतिबन्धित रहेंगे ।
4. छटीकरा एनएच-19 की ओर से सभी प्रकार के वाहन मात्र मल्टीलेविल पार्किंग तक आ सकेगें इसके आगे प्रतिबन्धित रहेंगे ।
5. जनपद मथुरा में आने वाले श्रद्धालुओं के सभी वाहन जो छटीकरा की तरफ से आयेंगे वह श्रीजी आश्रम तक आ सकेंगे इसके आगे प्रतिबन्धित रहेंगे ।
6. ई-रिक्शा/ रिक्शा का प्रवेश मात्र प्रेम मंदिर तिराहे तक ही हो सकेगा इससे आगे प्रतिबन्धित रहेंगे।

नोट -
1. आपातकालीन वाहन/एम्बुलेंस/स्कूल बस प्रतिबंधो से मुक्त रहेगें ।
2. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिर्फ ई-रिक्शा का संचालन होगा ।

23/12/2021
23/09/2021

"सांवरिया सेठ" पूजन सामग्री
{परिक्रमा मार्ग-गोवर्धन}
दिनांक 1-6-2021 से दुकान खुलने का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक।।
🙏🙏आपका स्वागत है। 🙏🙏

सभी प्रकार की पूजन सामग्री पीतल व अष्टधातु के लड्डू गोपाल जी आदि थोक रेट में पाने के लिए संपर्क करें:-
8384890560
8534012346

पता:- बिजली खम्भा न. 433 राधारानी परिक्रमा मार्ग {छोटी परिक्रमा} बड़ा बाजार- श्री धाम गोवर्धन (जिला मथुरा)।।

09/09/2021
New designs available
24/08/2021

New designs available

जय श्री राम
18/08/2021

जय श्री राम

15/07/2021

मेला निरस्त🚫 प्रशाशन मस्त😊 जनता तृस्त😥
लॉकडाउन लॉकडाउन लॉकडाउन

पिछले डेढ़ वर्षो से चलते आ रहे हैं लॉकडाउन से वैसे ही जनता की आर्थिक एवं मानसिक हालत बद से बदतर होती जा रही , उसके बाद सप्ताहिक शनिवार रविवार लॉकडाउन अब प्रशासन द्वारा *मुड़िया पूर्णिमा मेला* भी निरस्त।
कुंभ मेला हुआ, चुनाव हुए, चुनाव प्रचार रेलिया हुई, बस यह एक कस्बे में मनाया जाने वाला मुड़िया पूर्णिमा मेला जिससे कस्बे का लगभग 80 परसेंट व्यापार⚖️ जुड़ा हुआ है, को निरस्त कर प्रशासन व समाज के ठेकेदार🙈🙉🙊 अपनी पीठ थपथपा रहे हैं,
जब देश🇮🇳 में बड़े स्तर पर कोरोना वैक्सीन💉👩‍🔬 लगवाई जा रही है, कोरोना की गाइडलाइंस बच्चे बच्चे को रट गई है, देश की सभी प्रक्रियाएं सुचारू रूप से चालू है, तो इस कस्बे का मेला निरस्त करने का क्या कारण? जब WHO🏥 यह कह चुका है कि कोरोना लगभग 5 वर्ष तक रहेगा जनता को इसी के साथ जीने की आदत डालनी पड़ेगी तो फिर लॉकडाउन क्यों?
अगर प्रशासन ने जनता की भलाई के लिए कॅरोना👾 से बचाव के लिए यह लॉकडाउन लगाया है तो कृपया करके जनता के लिए एक ऐसा फार्मूला भी बता दें जिससे वह लॉकडाउन में अपने बिजली पानी, दुकान के किराए, बच्चों की फीस🏫, राशन पानी, आदि अन्य खर्चे बन्द व्यापार से सम्मान पूर्वक निकाल सके, क्योंकि उसकी जमा पूंजी तो पिछले डेढ़ वर्ष में ही खत्म हो चुकी है, अन्यथा निर्णय जनता पर ही छोड़ दें, कि उसे कॅरोना से बचना है या भूख से।।➡️⬅️
सभी व्यापारी भाई "कौंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच" से जुड़कर एक जुट💪✊👊👏 होकर अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाएं।
बहुत किया प्रशासन का सहयोग अब चाहिए हमें अपना व्यापारिक हक💪

Address

Bijli Khambha N. 433 Radha Rani Parikrama Marg {Chhoti Parikrama} , Bada Bazaar, Goverdhan
Mathura
281502

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Goverdhan parvat parikrama - Krishna's place posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Goverdhan parvat parikrama - Krishna's place:

Share

Category