16/08/2026
राखी 28 अगस्त की है — और t-shirt का order अब भी नहीं लगाया तो टाइम पे पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।
हर साल यही होता है। लोग राखी से एक हफ्ता पहले order लगाते हैं, माल टाइम पे निकल भी जाता है, लेकिन रास्ते में जो देर लग जाती है उसमें हम कुछ नहीं कर पाते। पार्सल हाथ से निकलने के बाद बस mail-mail खेलते रह जाते हैं customer care से। और आपका customer इंतज़ार करता रहता है।
मैं किसी का नाम नहीं ले रहा — ये हर जगह की problem है, season में सबका यही हाल रहता है। बहुत लोग बोल देंगे "timely deliver हो जाएगा" — और आप उसी भरोसे में फंस जाते हो।
तो सीधी बात:
• order अभी लगा दो, थोड़ा advance में। राखी वाले हफ्ते का इंतज़ार मत करो।
• एक-दो दिन में चाहिए तो train वाला option लो — वो order सुबह ही रवाना हो जाता है।
• courier वाला order उसी शाम या अगली सुबह निकल जाता है, उसके आगे का टाइम किसी के हाथ में नहीं।
9 साल हो गए इस काम में। रोज़ कम से कम 400-500 किलो माल मेरे गोदाम से निकलता है — छोटे parcel, बड़े parcel। इसलिए मैं जानता हूं season में situation क्या रहती है। 210 GSM plain tee का factory rate ₹140 है, ready माल है।
देर मत करो, वरना फंस जाओगे। 🙏
पूरा video यहीं page पे है — देख लो, फिर decide कर लेना।