हमारा प्रतापगढ़

हमारा प्रतापगढ़ Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from हमारा प्रतापगढ़, Apparel & Clothing, प्रतापगढ़, Partapgarh.
(743)

भक्ति धाम आश्रम : जगद्गुरु स्वामी श्री कृपालु जी महराजमनगढ़ प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ( जिला मुख्यालय से ६० किलो मीटर दक्षिण ...
04/03/2016

भक्ति धाम आश्रम :

जगद्गुरु स्वामी श्री कृपालु जी महराज
मनगढ़ प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
( जिला मुख्यालय से ६० किलो मीटर दक्षिण )

04/03/2016

रामायण

तीर्थराज प्रयाग के निकट पतित पावनी गंगा नदी के किनारे बसा प्रतापगढ़ जिला एतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से काफी महत्तवपूर्ण माना जाता है।उत्तर प्रदेश का यह जिला रामायण तथ महाभारत के कई महत्तवपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। मान्यता है कि बेल्हा की पौराणिक नदी सई के तट से होकर प्रभु श्रीराम वनगमन के समय आयोध्या से दक्षिण की ओर गए थे। उनके चरणो से यहा की नदियों के तट पवित्र हुए है। भगवान श्रीराम के वनवास यात्रा मे उत्तर प्रदेश के जिन पाँच प्रभुख नदियो का जिक्र रामचरित्रमानस मे है, उनमे से एक प्रतापगढ़ की सई नदी है। जिसका जिक्र इस प्रकार है।

सई उत्तर गोमती नहाये।,
चैथे दिवस अवधपुर आये।।

ऐसी भी किवदंती है कि लालगंज तहसील स्थित घुइसरनाथ धाम मे भगवान राम ने पूजन पाठ कर दुर्लभ त्रेतायुगी करील वृक्ष की छाया मे विश्राम किए थे। जिसका उल्लेख रामायण मे कुछ इस तरह है,

नव रसाल वन विहरन शीला।,
सोह कि कोकिल विपिन करीला।।

रामायण के चित्रण मे प्रतापगढ़ की बकुलाही नदी का संक्षिप्त उल्लेख "बाल्कुनी" नदी के नाम से हुआ। महर्षि वाल्मिकि द्वारा रचित वाल्मिकि रामायण मे इसका वर्णन इन पंक्तियो से है।

सो अपश्यत राम तीर्थम् च नदी बालकुनी तथा बरूठी,
गोमती चैव भीमशालम् वनम् तथा।

04/03/2016

प्रतापगढ़ भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है, इसे लोग बेल्हा भी कहते हैं, क्योंकि यहां बेल्हा देवी मंदिर है जो कि सई नहीं के किनारे बना है। इस जिले को ऐतिहासिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जाता है। यहां के विधानसभा क्षेत्र पट्टी से ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं॰ जवाहर लाल नेहरू ने पदयात्रा के माध्यम से अपना राजनैतिक करियर शुरू किया था। इस धरती को रीतिकाल के श्रेष्ठ कवि आचार्य भिखारीदास और राष्ट्रीय कवि हरिवंश राय बच्चन की जन्मस्थली के नाम से भी जाना जाता है। यह जिला धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी कि जन्मभूमि और महात्मा बुद्ध की तपोस्थली है।

04/03/2016

इतिहास

ये जिला फैजाबाद डिवीजन का एक हिस्सा है जिसका नाम इसके मुख्यालय शहर बेल्हा-प्रतापगढ़ के नाम पर रखा गया है। एक स्थानीय राजा, राजा प्रताप बहादुर, जिनका कार्यकाल सन् १६२८ से लेकर १६८२ के मध्य था, उन्होने अपना मुख्यालय रामपुर के निकट एक पुराने कस्बे अरोर में स्थापित किया। जहाँ उन्होने एक किले का निर्माण कराया और अपने नाम पर ही उसका नाम प्रतापगढ़ (प्रताप का किला) रखा। धीरे-धीरे उस किले के आसपास का स्थान भी उस किले के नाम से ही जाना जाने लगा यानि प्रतापगढ़ के नाम से। जब 1858 मे जिले का पुनर्गठन किया गया तब इसका मुख्यालय बेल्हा में स्थापित किया गया जो अब बेल्हा प्रतापगढ़ के नाम से विख्यात है। बेल्हा नाम वस्तुतः सई नदी के तट पर स्थित बेल्हा देवी के मंदिर से लिया गया था।

Address

प्रतापगढ़
Partapgarh
230001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हमारा प्रतापगढ़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share