Bharat Vikas Parishad Vivekanand Pilkhuwa

Bharat Vikas Parishad Vivekanand Pilkhuwa Social Work Organization

06/02/2023
आज  #विवेकानंद परिवार के नए सदस्य  #वरुण सिंघल जी के सौजन्य से  #हनुमान मंदिर रजनी विहार में एक वाटर कूलर स्वर्गीय  #राज...
17/08/2020

आज #विवेकानंद परिवार के नए सदस्य #वरुण सिंघल जी के सौजन्य से #हनुमान मंदिर रजनी विहार में एक वाटर कूलर स्वर्गीय #राजेंद्र प्रसाद आर्य जी की स्मृति में लगवाया गया हमारा #विवेकानंद परिवार इस #कोरोना मुश्किल समय में भी #सामाजिक कार्यों के लिए अपने #कर्मठ सदस्यों के साथ हमेशा तैयार है। #भारत विकास परिषद

ॐ नमः शिवाय, जय भोले की*भारत विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा, ग़ाज़ियाबाद लाइव न्यूज़, एवम समस्त समाजसेवियों के सौजन्य से  *2...
30/07/2019

ॐ नमः शिवाय, जय भोले की

*भारत विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा, ग़ाज़ियाबाद लाइव न्यूज़, एवम समस्त समाजसेवियों के सौजन्य से *28 जुलाई (रविवार)* से *30 जुलाई (मंगलवार)* तक लगने वाले *तीन दिवसीय विशाल कांवड़ शिविर*, श्री हनुमानजी मंदिर (प्रांगड़ चंडी मंदिर पिलखुवा) का आज समापन हो गया है। संस्था के सभी सदस्यों ने तन मन धन से सहयोग दिया, व भोलों की सेवा की, माता के जागरण में मुख्य यजमान हमारी संस्था रही, सदस्यों ने सपरिवार भजनों का आनंद लिया व भजनों पर जमकर झूमे। ॐ नमः शिवाय,जय माता दी।।

23/07/2019
भारत विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा का *शाखा की छठी वर्षगांठ* के शुभ अवसर पर *अधिष्ठापन समारोह* भव्यता और सुंदरता से कान्...
26/05/2019

भारत विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा का *शाखा की छठी वर्षगांठ* के शुभ अवसर पर *अधिष्ठापन समारोह*
भव्यता और सुंदरता से कान्हा श्याम मंडप, पिलखुवा में संपन्न हुआ।
प्रांतीय महासचिव व अधिष्ठापन अधिकारी श्री विनीत आर्य जी ने सत्र 2019-21 के लिए
पंकज गर्ग (अध्यक्ष)
शुभम प्रताप गुप्ता (सचिव)
राहुल अग्रवाल (कोषाध्यक्ष)
श्रीमती गुँजन बिंदल (महिला संयोजिका) व उनकी टीम को दायित्वग्रहण कराया

यह समारोह हमारे सम्मानित अतिथियों से सुशोभित हुआ जिसमें हमारे मुख्य अतिथि श्री राजीव गोयल, प्रांतीय अध्यक्षा श्रीमती ममता शर्मा , प्रांतीय वित्त सचिव श्री सतीश गोयल , प्रांतीय महिला संयोजिका श्रीमती योगेश वशिष्ठ , प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती इन्दु वार्ष्णेय , प्रांतीय चेयरमैन भारत को जानो श्री पंकज सक्सैना, जिला अध्यक्ष श्री विपिन अग्रवाल, प्रांतीय मार्गदर्शक डॉ० वागीश दिनकर , प्रांतीय चेयरमैन पर्यावरण एवं जल सरक्षण श्री कृष्ण कुमार गोयल, जिला संयोजक अंगदान/देहदान श्री ब्रज मोहन माहेश्वरी, जिला संयोजक राकेश सिंघल जी,
पिलखुवा सृष्टि शाखा के चारों पदाधिकारी, पिलखुवा 'विकास रत्न' शाखा के पदाधिकारी, संस्कार भारती, रोटरी क्लब पिलखुवा के आगामी अध्यक्ष व् रोटरी क्लब पिलखुवा सिटी के आगामी अध्यक्ष एवं सचिव आदि उपस्थित रहे ।
सफल मंच संचालन नितिन अग्रवाल जी ने किया।

कार्यक्रम में विवेकानंद शाखा की गत वर्ष की सभी पूर्व महिला संयोजिकाओं हनी गर्ग, श्रुति माहेश्वरी, नेहा जैन, अंशुला मित्तल को एवं सभी अतिथियों को व नवनिर्वाचित संयोजिका गुँजन बिंदल को भी प्रतीक चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में सभी उपस्थित सदस्यों ने पूर्ण सहयोग दिया जिसमें मनीष महेश्वरी, मनीष बिंदल, मोहित, अभिक, तुषार, विवेक, सौरभ कंसल, आशीष अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, आशु मित्तल, राहुल गर्ग, अंकुर अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, गगन मित्तल, उदित सिंघल, नीरज गोयल, सौरभ गोयल, आशीष गोयल, राजीव मित्तल, सचिन जैन, रीतेश गर्ग, तरुन गर्ग, सत्यम सिंघल, मनीष बंसल, आदि अनेकों सदस्य उपस्थित हुए।

*भारत विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा द्वारा  आज दिनांक 12 मई* दिन रविवार को जयंती के ठंडे जलजीरे के वितरण का शिविर, बीचपट...
13/05/2019

*भारत विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा द्वारा आज दिनांक 12 मई* दिन रविवार को जयंती के ठंडे जलजीरे के वितरण का शिविर, बीचपट्टी मेन रोड पर लगाया गया।
आज मंदिर समिति द्वारा श्री परशुराम भगवान की भव्य शोभायात्रा सर्वोदय इंटर कॉलेज रेलवे रोड से निकाली गयी।
विवेकानंद शाखा पिलखुवा द्वारा भक्तजनों के लिए ठंडे पेय की व्यवस्था की गयी।
भीषण गर्मी में भी शोभायात्रा में भक्तजनों का उत्साह अपने चरम पर था,
*अध्यक्ष पंकज गर्ग और सभी सदस्यों ने पुष्पवर्षा करके* सभी भक्तजनों का स्वागत किया ,
मंदिर समिति ने *भगवान परशुरामजी का प्रतीक चिन्ह* संस्था को भेंट किया।
संस्था के सभी सदस्यों ने पूर्ण सेवाभाव से सभी भक्तों को ठंडा जलजीरा पिलाया।
इस पुण्य कार्य में नितिन अग्रवाल, अभिक गोयल, मोहित गर्ग, आशीष गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, सौरभ गोयल, सचिन जैन, सौरभ कंसल, रीतेश गर्ग, गगन मित्तल, नीरज गोयल, आदि अनेकों सदस्यों का और परिषद के सदस्यों के छोटे छोटे बच्चों का विशेष योगदान रहा।

भारत विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा के सदस्य अंकुर अग्रवाल जी लवली टेक्सटाइल द्वारा अपने बेटे *शिवांश के जन्मदिन* के शुभ ...
02/05/2019

भारत विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा के सदस्य अंकुर अग्रवाल जी लवली टेक्सटाइल द्वारा अपने बेटे *शिवांश के जन्मदिन* के शुभ अवसर पर बालाजी सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री राम कथा महोत्सव सर्वोदय नगर पिलखुवा में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
श्रीराम कथा में लगभग 500 भक्तों को गुलदाना व केले का प्रसाद वितरित किया गया।
प्रभु का सिमरन करने से सब कष्ट दूर हो जाते हैं।
सियावर रामचंद्र जी की जय,
पवनसुत हनुमान जी की जय
कार्यक्रम में अध्यक्ष पंकज गर्ग, अंकुर अग्रवाल, अभिक गोयल, आदि सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।

भारत विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा द्वारा   #जल व पर्यावरण संरक्षण अभियान # के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण संयोजक मनीष बिंद...
28/04/2019

भारत विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा द्वारा #जल व पर्यावरण संरक्षण अभियान # के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण संयोजक मनीष बिंदल जी के सौजन्य से ढूरी पंप के सामने nh-9 पिलखुवा पर पर्यावरण संरक्षण हेतु "50 पौधे"लगवाये।

भारत विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा व राष्ट्र सेवा युवा संगठन द्वारा पिलखुवा नगरवासियों को बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलान...
28/04/2019

भारत विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा व राष्ट्र सेवा युवा संगठन द्वारा पिलखुवा नगरवासियों को बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए E.O. सर नगरपालिका से मीटिंग की व उन्हें ज्ञापन दिया गया।
सभासद अंशुल मित्तल व तरुण भी उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा ने *जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण अभियान* के अंतर्गत 25 अप्रैल को हमने जल संरक्षण अभि...
25/04/2019

भारत विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा ने *जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण अभियान* के अंतर्गत 25 अप्रैल को हमने जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत *पंकज जी इंद्रा हैंडलूम फैक्ट्री* चंडी मंदिर रोड पिलखुवा पर *जल संरक्षण संयोजक तरुण गर्ग के विशेष सहयोग व सौजन्य से *28000 लीटर* पानी को बर्बाद होने से बचाया।
इस प्रोजेक्ट के बाद *अप्रैल माह में हमने सिर्फ 2 प्रोजेक्ट के माध्यम से लगभग 1 लाख लीटर पानी* को व्यर्थ (बर्बाद) होने से बचाया है। 23 अप्रैल को *पर्यावरण संरक्षण संयोजक मनीष बिंदल* के विशेष सहयोग व उनके सौजन्य से 50 पौधे लगवाए थे।
संस्था के *अध्यक्ष पंकज गर्ग* ने बताया कि जल संकट बहुत विकराल रूप धारण कर चुका है,अगर आज जल को संरक्षित नही किया गया तो आने वाले समय मे इसके गम्भीर परिणाम हम सबको भुगतने होंगे। वह गत कई वर्षों से जल की बर्बादी रोकने हेतु वाटर ओवरफ्लो अलार्म अनेक घरों में लगवा चुके हैं और लोगों को पानी बचाने के लिए लगातार जागरूक कर रहे हैं।
विवेकानंद शाखा इस बार बड़े अभियान की तैयारी कर रही है, जिसमें शाखा *LENTER SHEET MCS*, *RAIN WATER HARVESTING SYSTEM,* *WATER OVERFLOW ALARM AND PLANTATION* पर जागरूकता अभियान चलाएगी ।
आज के कार्यक्रम में जल संरक्षण अभियान के प्रांतीय चेयरमैन श्री कृष्ण कुमार गोयल जी, जिला अध्यक्ष विपिन अग्रवाल जी, सभासद नगर पालिका अंशुल मित्तल जी, मुख्य शाखा अध्यक्ष पवन मांगलिक जी, RSYS से वरुण शर्मा जी, मनीष माहेश्वरी, अंकुर अग्रवाल, तरुण गर्ग, मोहित गर्ग, पंकज जी (इंद्रा हैंडलूम) उपस्थित हुए।

भारत विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा ने "जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण अभियान" के अंतर्गत आज श्री सौरभ रस्तौगी जी की फैक्ट...
09/04/2019

भारत विकास परिषद विवेकानंद पिलखुवा ने "जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण अभियान" के अंतर्गत आज श्री सौरभ रस्तौगी जी की फैक्ट्री JPR जोकि Textile city Pilkhuwa में स्थित है, में "पानी बचाओ जीवन बचाओ" अभियान की बेहतरीन शुरुआत करते हुए 6000sqf लेंटर पर
*72000 लीटर* पानी बचाया।
संस्था के अध्यक्ष पंकज गर्ग ने बताया कि वह गत कई वर्षों से जल की बर्बादी रोकने हेतु वाटर ओवरफ्लो अलार्म लगवा रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं,और इस बार बड़े अभियान की तैयारी कर रहे हैं,जिसमें LENTER SHEET MCS, RAIN WATER HARVESTING SYSTEM, WATER OVERFLOW ALARM AND PLANTATION पर जागरूकता अभियान चलायेंगे।
सचिव शुभम गुप्ता ने इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की। संयोजक तरुण गर्ग ने चेताया कि "जल है तो कल है" इसलिए यह बहुत ही चिन्तन और मनन का विषय है।
अभियान में मनीष बिंदल,मोहित गर्ग,तुषार माहेश्वरी,राजेश मित्तल,अभिक गोयल,नीरज गोयल,गजेंद्र सिंह,संजय गर्ग,इंजीनियर आशिम आदि सदस्य उपस्थित हुए ।

रक्तदान सेना के वीर जवानों के नाम
03/03/2019

रक्तदान सेना के वीर जवानों के नाम

Address

Sasti Handloom Factory
Pilkhuwa
245304

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Vikas Parishad Vivekanand Pilkhuwa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share