11/07/2026
बलिराम भगत महाविद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी: 'युवा शक्ति ही है विकसित भारत की असली नींव'
समस्तीपुर: बलिराम भगत महाविद्यालय, समस्तीपुर के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर एक भव्य विभागीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य विषय "युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को साकार करना-वर्तमान और भविष्य के लिए: भारत के संदर्भ में" निर्धारित था, जिसमें युवाओं की भूमिका और देश के विकास पर गहन चर्चा की गई।
भारत की 'युवा शक्ति' पर विशेषज्ञों का जोर
कार्यक्रम के दौरान अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विंध्याचल साह ने विषय प्रवेश करते हुए भारत की जनसांख्यिकीय लाभांश (Demographic Dividend) पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जहाँ विश्व के विकसित और यूरोपीय देश बढ़ती उम्र की आबादी और घटते श्रम बल की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं भारत के पास 80 करोड़ से अधिक युवाओं की विशाल शक्ति है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के पास पूरी दुनिया को �