EPCH

EPCH EPCH’s exhibitors have carved out their identity on the international map and offer sourcing opportunities in various volumes to overseas buyers, agents, etc.

The Export Promotion Council for Handicrafts (EPCH), India, is the apex non-profit industry body working for the progress of Indian artisans and Handicrafts exporters, catering to the Home, Furniture, Lifestyle, Textiles, and Fashion Accessories sectors. EPCH India’s Trade Events : IHGF Delhi Fair(Autumn), Indian Handicrafts & Gifts Fair(Spring), Home Expo India and Indian Fashion Jewellery & Acce

ssories Show(IFJAS), offer apt platforms for small progressive independents to leading brands, departmental store chains, specialty stores, retailers, interior designers, importers, wholesalers and distributors of various product segments to connect with a cross section of manufacturers from India. Indian entrepreneurs’ core competency and extended channelization of manufacturing practices has led to EPCH India events’ unrivalled presence in the world market.

EPCH’s India Pavilion, with the support of the Office of the Development Commissioner (Handicrafts), Ministry of Textile...
27/08/2026

EPCH’s India Pavilion, with the support of the Office of the Development Commissioner (Handicrafts), Ministry of Textiles, Government of India, and the Consulate General of India in Los Angeles, was prominently represented at ASD Market Week. The India Pavilion was inaugurated by Mr. Kulwant Singh, Consul – HoC & Community Affairs, CGI Los Angeles, in the presence of senior officials, representatives of participating organisations, and exhibitors.

The Pavilion featured a diverse range of Indian products, including handicrafts, home décor, lifestyle products, accessories, gift items, and other merchandise, highlighting India’s capabilities in design, craftsmanship, and product innovation.

Mr. Kulwant Singh visited the EPCH stalls and interacted with participating exporters and three National Awardees, including Padma Shri & Shilp Guru Shri Munusamy Villianur Krishnan for Terracotta Crafts, Shilp Guru Shri Gopal Lal Saini for Blue Pottery, and Shri Mahaveer Swami for Miniature Painting, who were deputed by the Office of the Development Commissioner (Handicrafts), Ministry of Textiles, Government of India.

He appreciated the diverse range of handicraft products and the live craft demonstrations, which showcased India’s rich traditional craftsmanship.

At the India Pavilion at ASD Market Week, EPCH, with the support of the Office of the Development Commissioner (Handicra...
27/08/2026

At the India Pavilion at ASD Market Week, EPCH, with the support of the Office of the Development Commissioner (Handicrafts), Ministry of Textiles and Consulate General of India, Los Angeles, presents Shilp Guru Awardee (2016) Shri Gopal Lal Saini from Rajasthan.

A distinguished master craftsman and leading exponent of Jaipur Blue Pottery, Shri Saini is dedicated to preserving and evolving its traditional quartz-based technique. His work brings together skilled craftsmanship and contemporary design, creating distinctive forms while retaining the unique character of this celebrated Rajasthani craft.

📅 25–27 August 2026
📍 ASD Market Week, Las Vegas, USA
📌 Stand No. N20128 | India Pavilion

Discover the craft, creativity and heritage of India Handmade.

At the India Pavilion at ASD Market Week, EPCH, with the support of the Office of Development Commissioner (Handicrafts)...
25/08/2026

At the India Pavilion at ASD Market Week, EPCH, with the support of the Office of Development Commissioner (Handicrafts), Ministry of Textiles, Govt. of India and Consulate General of India, Los Angeles, presents the exceptional work of National Awardee (1986) Mahaveer Swami from Rajasthan.

A distinguished contemporary Indian miniaturist and leading exponent of the Bikaner School of Painting, Mahaveer Swami brings meticulous technique and a contemporary sensibility to a rich visual tradition. His works draw from Indian mythology, the lives of saints, everyday experiences, and indigenous themes, carrying the depth and elegance of Rajasthan’s miniature painting heritage to audiences worldwide.

📅 25–27 August 2026
📍 ASD Market Week, Las Vegas, USA
📌 Stand No. N20027 | India Pavilion

Discover the heritage of India, where heritage meets a contemporary vision.

The 62nd Foundation Day Celebration of the Textiles Committee witnessed the signing and exchange of an important MoU bet...
24/08/2026

The 62nd Foundation Day Celebration of the Textiles Committee witnessed the signing and exchange of an important MoU between the Textiles Committee and Government e-Marketplace (GeM) to promote upcycled and recycled textile products and strengthen India’s journey towards a Circular Economy and Sustainable Development Goals.

The MoU was exchanged in the presence of Shri Giriraj Singh, Hon’ble Union Minister of Textiles, Government of India, with Shri Ajit B. Chavan, Additional CEO, Government e-Marketplace (GeM), representing GeM.

The collaboration will expand the scope of the existing initiative to cover both upcycled and recycled textile products, with a focus on strengthening certification and facilitating the GeM onboarding of certified producers.

The India Pavilion at ASD Market Week, supported by the Office of the Development Commissioner of Handicrafts, Ministry ...
24/08/2026

The India Pavilion at ASD Market Week, supported by the Office of the Development Commissioner of Handicrafts, Ministry of Textiles, Government of India, and the Consulate General of India, Los Angeles, will showcase the exceptional artistry of Shilp Guru Awardee (2017) Shri Munusamy Villianur Krishnan from Pondicherry.

A distinguished practitioner of GI-recognised Villanur Terracotta, Shri Krishnan represents a remarkable craft tradition rooted in the rich artistic heritage of southern India. His terracotta creations are known for their distinctive character, durability, intricate detailing, and traditional craftsmanship, while his innovations have extended the possibilities of terracotta into contemporary applications.

📅 25–27 August 2027
📍 ASD Market Week, Las Vegas, USA
📌 Stand No. N20028 | India Pavilion

Discover the crafrtsmanship, innovation and heritage of India Handmade at ASD Market Week.

ईपीसीएच ने लॉन्च किया ‘Aggressive Export Promotion Mission 2026’: डॉ राकेश कुमार, ईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख...
20/08/2026

ईपीसीएच ने लॉन्च किया ‘Aggressive Export Promotion Mission 2026’: डॉ राकेश कुमार, ईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) की प्रशासन समिति (सीओए) की बैठक 20 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में डॉ. नीरज खन्ना, अध्यक्ष, ईपीसीएच की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में ईपीसीएच की प्रशासन समिति के सदस्य, ईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक डॉ. राकेश कुमार; श्री अवधेश अग्रवाल, सदस्य, सीओए तथा श्री राजेश रावत, कार्यकारी निदेशक, ईपीसीएच उपस्थित रहे ।

वर्ष2025-26 के दौरान हस्तशिल्प निर्यात 33,425.26 करोड़ रुपये (3,783.16 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में रुपये के संदर्भ में 0.91% की वृद्धि तथा अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में 3.40% की गिरावट दर्शाता है । वहीं, अप्रैल-जुलाई 2026-27 के दौरान अनुमानित हस्तशिल्प निर्यात 12,307.97 करोड़ रुपये (1,295.79 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रहा, जो वर्ष 2025-26 की समान अवधि की तुलना में रुपये के संदर्भ में 12.79% तथा डॉलर के संदर्भ में 1.76% की वृद्धि दर्शाता है।

बैठक के दौरान समिति ने डॉ. नीरज खन्ना, अध्यक्ष, ईपीसीएच द्वारा सुझाए गए विभिन्न उपायों पर चर्चा की । श्री अवधेश अग्रवाल, सदस्य, प्रशासन समिति ने कहा कि हस्तशिल्प क्षेत्र में लगभग 20% की वृद्धि दर हासिल करने की आवश्यकता है तथा वर्तमान वृद्धि दर क्षेत्र की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है । उन्होंने प्रस्ताव दिया कि ईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक डॉ. राकेश कुमार से समिति का मार्गदर्शन करने तथा भारत से हस्तशिल्प निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए ठोस उपाय सुझाने का अनुरोध किया जाए । समिति की सर्वसम्मति से डॉ. राकेश कुमार ने हस्तशिल्प क्षेत्र के महत्वाकांक्षी निर्यात लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक कार्ययोजना प्रस्तुत की।

1. क्लस्टर स्तर पर सदस्यों को सहायता
जोधपुर के बासनी केंद्र को फर्नीचर एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए आधुनिक कौशल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे ईपीसीएच द्वारा हैंडिक्राफ्ट एंड कारपेट सेक्टर स्किल काउंसिल (एचसीएसएससी) के साथ संयुक्त रूप से एक मॉडल एवं आधुनिक स्किलिंग, इनक्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है । आगामी वर्षों में इस पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे ।
इसी प्रकार ईपीसीएच सीएफसी, सहारनपुर को भी अपग्रेड करने के प्रयास किए जाएंगे ।
ईपीसीएच के आगरा एक्सटेंशन सेंटर को और मजबूत किया जाएगा ।
फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएगी तथा इसके लिए भूमि प्राप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
मुरादाबाद स्थित ईपीसीएच परिसर में डब्लूजीएसएन ट्रेंड्स के साथ एक डिजाइन सेंटर स्थापित किया जाएगा। मुरादाबाद के कैश एंड कैरी सेंटर के लिए भी विशेष बजट का प्रावधान किया जाएगा ।
टीएफसी, बोरानाडा, जोधपुर से लगी भूमि प्राप्त कर टीएफसी के विस्तार के लिए भी अनुरोध किया जाएगा ।
दिल्ली-एनसीआर में फैशन ज्वेलरी के लिए 5 करोड़ रुपये की लागत से एक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) स्थापित करने का प्रस्ताव है, जिसमें भूमि की लागत शामिल नहीं होगी। इसके लिए एमएसएमई तथा विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार से अनुदान का अनुरोध किया जाएगा ।
कोलकाता में बैग क्लस्टर स्थापित करने के लिए क्लस्टर में एसपीवी के माध्यम से प्रारंभिक रूप से 1 करोड़ रुपये की सीड मनी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है ।

2. मार्केटिंग एवं सप्लाई चेन पहल
अध्यक्ष द्वारा परिकल्पित यूरोपीय संघ एवं अमेरिका में ओवरसीज वेयरहाउस और सप्लाई चेन सुविधा को भारत सरकार के सहयोग से लागू करने के प्रयास किए जाएंगे । ईपीसीएच इस पहल को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। देशभर के ईपीसीएच सदस्यों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पात्र बनाया जाएगा ।

3. भारत में आयोजित मेलों में मार्केटिंग सहायता
आएएम्एम् इंडिया, भारत टेक्स अथवा राष्ट्रीय स्तर के अन्य प्रतिष्ठित मेलों में भाग लेने वाले ईपीसीएच सदस्यों को 250 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से सहायता प्रदान की जाएगी ।
आईएचजीएफ दिल्ली फेयर – स्प्रिंग/ऑटम के लिए भागीदारी दर में 6,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की कमी की जाएगी।
यह सहायता दोनों मेलों के लिए लागू होगी ।
आईएचजीएफ दिल्ली फेयर के प्रदर्शकों को अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव है, जैसे परिसर में सभी बूथों, मार्ट एवं सदस्य निर्यातकों के स्टॉलों पर पानी की बोतलें आदि उपलब्ध कराना ।

4. सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव
सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव और सहभागिता बढ़ाने के लिए फास्को, क्रिकेट एवं पिकलबॉल टूर्नामेंट के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़ी गतिविधियां भी जारी रहेंगी ।

5. डिजाइन तक पहुंच
ईपीसीएच के सभी कार्यालयों को डब्लूजीएसएन सॉफ्टवेयर एक्सेस से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि संबंधित सिस्टम पर नवीनतम वैश्विक डिजाइन एवं ट्रेंड्स की जानकारी उपलब्ध हो सके ।

https://youtu.be/1G0ws2TOCYM

मुश्किल वक्त में एक्सपोर्टर्स को अकेला नहीं छोड़ेगा ईपीसीएच: चेयरमैन डॉ. नीरज खन्नाहस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीस...
20/08/2026

मुश्किल वक्त में एक्सपोर्टर्स को अकेला नहीं छोड़ेगा ईपीसीएच: चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) की प्रशासन समिति (सीओए) की बैठक 20 अगस्त 2026 को होटल वसंत कॉन्टिनेंटल, नई दिल्ली में डॉ. नीरज खन्ना, अध्यक्ष, ईपीसीएच की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में ईपीसीएच की प्रशासन समिति के सदस्य, ईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक डॉ. राकेश कुमार; श्री अवधेश अग्रवाल, सदस्य, सीओए तथा श्री राजेश रावत, कार्यकारी निदेशक, ईपीसीएच उपस्थित रहे ।

वर्ष 2025-26 के दौरान हस्तशिल्प निर्यात 33,425.26 करोड़ रुपये (3,783.16 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में रुपये के संदर्भ में 0.91% की वृद्धि तथा अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में 3.40% की गिरावट दर्शाता है । वहीं, अप्रैल-जुलाई 2026-27 के दौरान अनुमानित हस्तशिल्प निर्यात 12,307.97 करोड़ रुपये (1,295.79 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रहा, जो वर्ष 2025-26 की समान अवधि की तुलना में रुपये के संदर्भ में 12.79% तथा डॉलर के संदर्भ में 1.76% की वृद्धि दर्शाता है।

समिति ने विचार व्यक्त किया कि निर्यात की वर्तमान वृद्धि दर इस क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा निर्धारित महत्वाकांक्षी निर्यात लक्ष्यों के अनुरूप नहीं है। इसलिए हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विशेष एवं असाधारण उपाय करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया ।

बैठक के दौरान समिति ने डॉ. नीरज खन्ना, अध्यक्ष, ईपीसीएच द्वारा सुझाए गए विभिन्न उपायों पर चर्चा की । श्री अवधेश अग्रवाल, सदस्य, प्रशासन समिति ने कहा कि हस्तशिल्प क्षेत्र में लगभग 20% की वृद्धि दर हासिल करने की आवश्यकता है तथा वर्तमान वृद्धि दर क्षेत्र की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है । उन्होंने प्रस्ताव दिया कि ईपीसीएच के महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक डॉ. राकेश कुमार से समिति का मार्गदर्शन करने तथा भारत से हस्तशिल्प निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि के लिए ठोस उपाय सुझाने का अनुरोध किया जाए । इसके बाद समिति ने सर्वसम्मति से डॉ. राकेश कुमार से हस्तशिल्प क्षेत्र के महत्वाकांक्षी निर्यात लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक कार्ययोजना सुझाने का अनुरोध किया ।

डॉ. नीरज खन्ना, अध्यक्ष, ईपीसीएच ने समिति को वर्ष के दौरान, विशेष रूप से विभिन्न व्यापार मेलों में भाग लेने वाले सदस्यों को सहायता प्रदान करने की आवश्यकता से अवगत कराया। इस संदर्भ में “ईपीसीएच एग्रेसिव एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन 2026-2027” नाम से एक व्यापक योजना प्रस्तावित की गई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य खरीदार जुटाने की गतिविधियों में तेजी लाना, नए बाजारों में विविधीकरण, अंतरराष्ट्रीय प्रचार को बढ़ाना, मौजूदा बाजारों को मजबूत करना, नए सोर्सिंग बाजारों की पहचान करना तथा सदस्य निर्यातकों के लिए अधिक व्यावसायिक अवसर सृजित करना है ।

प्रस्तावित योजना का विवरण निम्नानुसार है:

1. क्लस्टर स्तर पर सदस्यों को सहायता

- जोधपुर के बासनी केंद्र को फर्नीचर एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए आधुनिक कौशल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे ईपीसीएच द्वारा हैंडिक्राफ्ट एंड कारपेट सेक्टर स्किल काउंसिल (एचसीएसएससी) के साथ संयुक्त रूप से एक मॉडल एवं आधुनिक स्किलिंग, इनक्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है । आगामी वर्षों में इस पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे ।

- इसी प्रकार ईपीसीएच सीएफसी, सहारनपुर को भी अपग्रेड करने के प्रयास किए जाएंगे ।

- ईपीसीएच के आगरा एक्सटेंशन सेंटर को और मजबूत किया जाएगा ।
फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएगी तथा इसके लिए भूमि प्राप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

- मुरादाबाद स्थित ईपीसीएच परिसर में डब्लूजीएसएन ट्रेंड्स के साथ एक डिजाइन सेंटर स्थापित किया जाएगा। मुरादाबाद के कैश एंड कैरी सेंटर के लिए भी विशेष बजट का प्रावधान किया जाएगा ।

- टीएफसी, बोरानाडा, जोधपुर से लगी भूमि प्राप्त कर टीएफसी के विस्तार के लिए भी अनुरोध किया जाएगा ।

-दिल्ली-एनसीआर में फैशन ज्वेलरी के लिए 5 करोड़ रुपये की लागत से एक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) स्थापित करने का प्रस्ताव है, जिसमें भूमि की लागत शामिल नहीं होगी। इसके लिए एमएसएमई तथा विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार से अनुदान का अनुरोध किया जाएगा ।

-कोलकाता में बैग क्लस्टर स्थापित करने के लिए क्लस्टर में एसपीवी के माध्यम से प्रारंभिक रूप से 1 करोड़ रुपये की सीड मनी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है ।

2. मार्केटिंग एवं सप्लाई चेन पहल

- अध्यक्ष द्वारा परिकल्पित यूरोपीय संघ एवं अमेरिका में ओवरसीज वेयरहाउस और सप्लाई चेन सुविधा को भारत सरकार के सहयोग से लागू करने के प्रयास किए जाएंगे । ईपीसीएच इस पहल को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। देशभर के ईपीसीएच सदस्यों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पात्र बनाया जाएगा ।

3. भारत में आयोजित मेलों में मार्केटिंग सहायता

- आएएम्एम् इंडिया, भारत टेक्स अथवा राष्ट्रीय स्तर के अन्य प्रतिष्ठित मेलों में भाग लेने वाले ईपीसीएच सदस्यों को 250 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से सहायता प्रदान की जाएगी ।

-आईएचजीएफ दिल्ली फेयर – स्प्रिंग/ऑटम के लिए भागीदारी दर में 6,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर की कमी की जाएगी। यह सहायता दोनों मेलों के लिए लागू होगी ।

-आईएचजीएफ दिल्ली फेयर के प्रदर्शकों को अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव है, जैसे परिसर में सभी बूथों, मार्ट एवं सदस्य निर्यातकों के स्टॉलों पर पानी की बोतलें आदि उपलब्ध कराना ।

4. सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव

-सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव और सहभागिता बढ़ाने के लिए फास्को, क्रिकेट एवं पिकलबॉल टूर्नामेंट के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़ी गतिविधियां भी जारी रहेंगी ।

5. डिजाइन तक पहुंच

-ईपीसीएच के सभी कार्यालयों को डब्लूजीएसएन सॉफ्टवेयर एक्सेस से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि संबंधित सिस्टम पर नवीनतम वैश्विक डिजाइन एवं ट्रेंड्स की जानकारी उपलब्ध हो सके ।

बैठक में समिति ने यह भी निर्णय लिया कि आईएचजीएफ दिल्ली फेयर से संबंधित सभी महत्वपूर्ण कार्यों को फास्ट-ट्रैक आधार पर पूरा करने के लिए एक स्टीयरिंग कमेटी का गठन किया जाना आवश्यक है। प्रस्तावित स्टीयरिंग कमेटी का गठन निम्नानुसार है:

1. डॉ. नीरज खन्ना, अध्यक्ष, ईपीसीएच
2. श्री अवधेश अग्रवाल, अध्यक्ष, आईएचजीएफ दिल्ली फेयर
3. श्री राजेश जैन, उपाध्यक्ष, आईएचजीएफ दिल्ली फेयर
4. श्री प्रदीप मुछाला, उपाध्यक्ष, आईएचजीएफ दिल्ली फेयर
5. श्री सलमान आजम, उपाध्यक्ष, आईएचजीएफ दिल्ली फेयर
6. श्री आर. बी. लाहोटी, उपाध्यक्ष, आईएचजीएफ दिल्ली फेयर
7. श्री प्रियेश भंडारी, उपाध्यक्ष, आईएचजीएफ दिल्ली फेयर

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि समिति भारत के हस्तशिल्प निर्यात में तेजी लाने, भारतीय हस्तनिर्मित उत्पादों की वैश्विक उपस्थिति को मजबूत करने तथा देशभर के निर्यातकों, एमएसएमई और कारीगरों के लिए अधिक व्यावसायिक अवसर सृजित करने के उद्देश्य से समन्वित एवं सक्रिय उपाय जारी रखेगी ।

https://youtu.be/j5clmq2NuiE

62वें IHGF दिल्ली फेयर को नई ऊंचाई देने की तैयारी, भारतीय हस्तशिल्प के लिए लिखेगा नया इतिहास | श्री अवधेश अग्रवाल, सीओए ...
20/08/2026

62वें IHGF दिल्ली फेयर को नई ऊंचाई देने की तैयारी, भारतीय हस्तशिल्प के लिए लिखेगा नया इतिहास | श्री अवधेश अग्रवाल, सीओए सदस्य, ईपीसीएच तीसरी बार फेयर प्रेसिडेंट मनोनीत |

हस्तशिल्प निर्यात उद्योग के प्रतिष्ठित उद्यमी, वरिष्ठ COA सदस्य, कुशल संगठनकर्ता एवं अनुभवी नेतृत्वकर्ता श्री अवधेश अग्रवाल को IHGF दिल्ली फेयर–ऑटम 2026 के लिए फेयर प्रेसिडेंट मनोनीत। यह अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि है कि उनकी नेतृत्व क्षमता, कार्यकुशलता तथा उद्योग के प्रति समर्पण पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें तीसरी बार यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनके मनोनयन की घोषणा से हस्तशिल्प निर्यात उद्योग में खुशी की लहर है। निर्यातकों ने इसे गर्व एवं सम्मान की उपलब्धि बताते हुए श्री अग्रवाल को हार्दिक बधाई दी है।

श्री अवधेश अग्रवाल का तीसरी बार फेयर प्रेसिडेंट बनना उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सकारात्मक सोच, निष्पक्ष कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता और हस्तशिल्प निर्यात उद्योग के प्रति अटूट समर्पण का प्रमाण है।

एक सक्रिय एवं संवेदनशील COA सदस्य के रूप में वे निर्यातकों की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सदैव प्रभावी ढंग से उचित मंचों पर रखते रहे हैं। प्रत्येक विषय को व्यक्तिगत अथवा क्षेत्रीय हितों से ऊपर उठकर संपूर्ण निर्यातक समुदाय के व्यापक हित में देखने का उनका दृष्टिकोण उन्हें विशेष पहचान प्रदान करता है।

अपने पूर्व कार्यकालों के दौरान श्री अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को साथ लेकर मेले को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित, व्यवसायोन्मुख और निर्यातक-अनुकूल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनकी सहज उपलब्धता, विनम्र व्यवहार, त्वरित निर्णय क्षमता और सभी को साथ लेकर चलने की विशेषता ने उन्हें निर्यातक समुदाय का लोकप्रिय एवं विश्वसनीय प्रतिनिधि बनाया है।

अपने मनोनयन पर श्री अवधेश अग्रवाल ने कहा कि वे EPCH के चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना, मुख्य मार्गदर्शक डॉ. राकेश कुमार तथा श्री नजमुल इस्लाम के मार्गदर्शन में सभी फेयर वाइस प्रेसिडेंट्स, COA सदस्यों और निर्यातक समुदाय के सहयोग से कार्य करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि IHGF दिल्ली फेयर–ऑटम 2026 को अधिक प्रभावी, निर्यातक-अनुकूल और व्यावसायिक रूप से सफल बनाया जाए तथा अधिकाधिक विदेशी खरीदारों को मेले से जोड़ा जाए।

श्री अवधेश अग्रवाल जी के साथ निम्नलिखित प्रतिष्ठित निर्यातकों को फेयर वाइस प्रेसिडेंट मनोनीत किया गया है एवं IHGF दिल्ली फेयर की तैयारी को गति देने के लिए CoA EPCH ने स्टीयरिंग समिति का गठन भी किया हैं:
1. डॉ. नीरज खन्ना, चेयरमैन, ईपीसीएच
2. श्री अवधेश अग्रवाल, प्रेसिडेंट, आई एच जी एफ दिल्ली फेयर
3. श्री राजेश जैन, वाईस प्रेसिडेंट, आई एच जी एफ दिल्ली फेयर
4. श्री प्रदीप मुछाला, वाईस प्रेसिडेंट, आई एच जी एफ दिल्ली फेयर
5. श्री सलमान आज़म, वाईस प्रेसिडेंट, आई एच जी एफ दिल्ली फेयर
6. श्री आर. बी. लाहोटी, वाईस प्रेसिडेंट, आई एच जी एफ दिल्ली फेयर
7. श्री प्रियांश भंडारी, वाईस प्रेसिडेंट, आई एच जी एफ दिल्ली फेयर
निर्यातक समुदाय ने सभी नवनियुक्त सभी फेयर वाइस प्रेसिडेंट्स को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उद्योग जगत को विश्वास है कि यह अनुभवी, सक्षम और ऊर्जावान टीम आपसी समन्वय के साथ आगामी मेले को नई व्यावसायिक संभावनाओं, अधिक विदेशी खरीदारों और निर्यात संवर्धन की दिशा में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

श्री अवधेश अग्रवाल का तीसरी बार इस प्रतिष्ठित पद पर मनोनयन केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि संपूर्ण निर्यात उद्योग के लिए विशेष गर्व एवं सम्मान का विषय है। उनका व्यक्तित्व समर्पण, सेवा, सादगी और सशक्त नेतृत्व का प्रेरणादायी उदाहरण है। निर्यातकों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में IHGF दिल्ली फेयर–ऑटम 2026 सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

----

IHGF Delhi Fair रचेगा नया इतिहास! | President Avdhesh Agarwal का बड़ा दावा | Exporters को बड़ा फायदा

https://youtube.com/watch?v=JpzBjljRrsQ

EPCH organised an interactive session with industry associations, exporters, and other stakeholders of the handicraft se...
17/08/2026

EPCH organised an interactive session with industry associations, exporters, and other stakeholders of the handicraft sector at its Trade Facilitation Centre in Jodhpur to discuss the forthcoming IHGF Delhi Fair Autumn 2026, understand the concerns and suggestions of the Jodhpur handicraft exporting community, and apprise stakeholders of the initiatives being undertaken by EPCH to provide greater support to exporters.

The session was led by Chairman, EPCH, Dr. Neeraj Khanna, and attended by EPCH CoA members Shri Naved Ur Rehman, Shri Rohit Dhall, Shri Nirmal Bhandari, Shri Naresh Bothra, Co-opted Member, CoA, and Shri Hansraj Baheti, Former EPCH CoA Member. Representatives of various industry associations and prominent exporters from Jodhpur were also present at the interactive session.

The session included an in-depth interaction with participants on the prevailing global market scenario and the challenges being faced by the handicraft export sector due to wars, tariffs, geopolitical developments, and other international uncertainties. Various initiatives being undertaken by EPCH to improve the organisation and functioning of the IHGF Delhi Fair and to provide greater support and relief to exporters were also discussed.

Address

EPCH House Pocket 6 & 7, Sec-C
Vasant Kunj
110070

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm
Saturday 9:30am - 6pm

Telephone

+911126135256

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when EPCH posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to EPCH:

Shortcuts

Share