08/16/2022
पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने जालोर में दलित बच्चे के साथ मारपीट को लेकर प्रतिक्रिया दी है. कुमार ने ट्वीट किया, "जाति व्यवस्था हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है.' मीरा कुमार ने अपने पिता बाबू जगजीवन राम के साथ हुई एक घटना का भी जिक्र किया. राजस्थान के जालोर में एक शिक्षक ने दलित बच्चे के साथ सिर्फ इसलिए मारपीट की थी कि उसने टीचर के घड़े से पानी पी लिया था.